Bokaro News :रक्तदान जीवन बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम : जीएम

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : 49 यूनिट रक्त का सफल संग्रह किया गया

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल कथारा क्षेत्र की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को ऑफिसर्स क्लब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों,छात्रों और स्थानीय नागरिकों समेत 57 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 49 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सभी रक्तदाताओं को टी-शर्ट, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. शिविर की शुरुआत कथारा क्षेत्र के जीएम संजय कुमार ने की. उन्होंने स्वयं भी रक्तदान कर समाज को एक सशक्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि रक्तदान, महादान है, जो जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है. हम सबको रक्तदान को एक नियमित आदत बनाने का संकल्प लेना चाहिए. शिविर के आयोजन में केएम मेमोरियल अस्पताल बोकारो के चिकित्सकों, कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा. शिविर में जारंगडीह पीओ पीके सेनगुप्ता, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमएन राम, डॉ निशा टोप्पो, एसके मिश्रा, आरके शर्मा, मोहम्मद शब्बीर अहमद,चंदन कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola