Bokaro news : प्रतियोगिता में अव्वल रहा एआरएस पब्लिक स्कूल

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 1:26 AM

विज्ञापन

Bokaro news : भारत विकास परिषद ने अंतर विद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का किया आयोजन

विज्ञापन

Bokaro news : भारत विकास परिषद, बोकारो (दक्षिण शाखा) की ओर से रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-03 सी में ‘भारत को जानो 2025’ अंतरविद्यालयीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. शुरुआत शाखा अध्यक्ष ललित वर्मा व मुख्य अतिथि वीएस जायसवाल, निदेशक (आशालता) ने की प्रतियोगिता में बोकारो के 10 विद्यालयों कक्षा 06 से 12 तक के 94 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कला-संस्कृति, धर्म-संस्कार, समसामयिक, विज्ञान, खेल, साहित्य,रक्षा, ओडियो-वीडियो, चित्र आदि विविध विषयों से संबंधित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. वरिष्ठ वर्ग में एआरएस पब्लिक स्कूल ने प्रथम, होली क्रॉस स्कूल बोकारो द्वितीय व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल चास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कनिष्ठ वर्ग में जीजीपीएस स्कूल चास ने प्रथम, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल पिंड्राजोरा ने द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 03 सी ने तृतीय स्थान हासिल किया. विजेता विद्यालयों को परिषद ने ट्रॉफी व प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो प्रदान किये गये. संचालन शाखा सचिव पूर्व सैन्य अधिकारी अनूप कुमार व वरीय सदस्य अनीता सिन्हा ने किया. संयोजक शशि भूषण कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर अनुपम गर्ग, ओपी. बरनवाल, रचना वर्मा, प्रदीप नारायण, प्रेम कुमार, सोमा, नरेंद्र सिंह, धर्मपाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola