ePaper

झुमरा पहाड़ और ऊपरघाट क्षेत्र में होगी पर्याप्त पारा मिलिट्री फोर्स की तैनात : एसडीपीओ

Updated at : 24 Apr 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
झुमरा पहाड़ और ऊपरघाट क्षेत्र में होगी पर्याप्त पारा मिलिट्री फोर्स की तैनात : एसडीपीओ

झुमरा पहाड़ और ऊपरघाट क्षेत्र में होगी पर्याप्त पारा मिलिट्री फोर्स की तैनात : एसडीपीओ

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने को लेकर पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है. झुमरा पहाड़ और नावाडीह के ऊपरघाट क्षेत्र में लगातार छापेमारी के कारण पर नक्सली बैकफुट पर हैं. नक्सलियों के मूवमेंट की किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाती है. चुनाव के दौरान दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया जायेगा. यह बातें बुधवार को बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रभात खबर से बातचीत में कही. कहा कि केंद्र द्वारा भेजी गयी पारा मिलिट्री फोर्स को रखने की व्यवस्था की जा रही है. ऐसे भवनों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पेयजल, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था हो सके. कहा कि बेरमो अनुमंडल के विभिन्न थानों के वर्षों से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. अवैध शराब के ठिकानों पर भी उत्पाद विभाग के सहयोग से छापेमारी की जा रही है. कई जगह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola