ePaper

Bokaro News : फुसरो नप उपाध्यक्ष के चुनाव लेकर बढ़ी सरगर्मी

Updated at : 06 Mar 2026 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो नप उपाध्यक्ष के चुनाव लेकर बढ़ी सरगर्मी

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्मला देवी को मिली जीत के बाद कांग्रेस का हौसला बुलंद है तथा हर हाल में उपाध्यक्ष का पद भी अपने पास रखना चाहती है. खुद बेरमो विधायक कुमार जयमंगल इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. होली के पहले अध्यक्ष के अलावा नवनिर्वाचित 22 वार्ड पार्षदों को सम्मानित कर विधायक ने अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास भी करा दिया है. मालूम हो कि फुसरो नगर परिषद में कुल 28 वार्ड पार्षद हैं. दूसरी ओर तीन बार की वार्ड पार्षद रही वार्ड नंबर 16 की रश्मि सिंह हर हाल में उपाध्यक्ष पद का चुनाव

लड़ने को लेकर अडिग हैं. वह वार्ड पार्षदों से संपर्क भी साध रही हैं. मालूम हो कि रश्मि सिंह बेरमो विधायक की करीबी रिश्तेदार हैं, लेकिन विधायक नहीं चाहते हैं कि कोई उनके परिवार से जुड़ा उपाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे. इधर, कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर एक की वार्ड पार्षद रेणु सिंह को उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ाने पर लगभग सहमति बन गयी है. रेणु सिंह कांग्रेस नेता राजू सिंह की धर्मपत्नी हैं. सूत्रों की माने तो उपाध्यक्ष पद के लिए आर्थिक तोल-मोल भी जोरों पर चल रहा है. कुछ वार्ड पार्षदों को होली गिफ्ट भी दिया गया है.

इधर, अध्यक्ष पद का सीट गवां चुकी भाजपा की नजर भी उपाध्यक्ष पद पर है. जानकारी के अनुसार आठ मार्च को रांची में भाजपा की बैठक है, जिसमें फुसरो नगर परिषद के सभी भाजपा समर्थित वार्ड पार्षदों को बुलाया गया है. भाजपा नेताओं के अनुसार भाजपा समर्थित आठ वार्ड पार्षद हैं. इसमें वार्ड 14 की अर्चना सिंह, वार्ड 23 के रमेश स्वर्णकार, वार्ड 28 की सरोजनी दुबे, वार्ड 22 के अरविंद वर्मा तथा वार्ड 25 के अशोक कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं. सूत्रों के अनुसार भाजपा अर्चना सिंह को चुनाव

लड़ा सकती है या फिर कांग्रेस के विरोध में उपाध्यक्ष का चुनाव

लड़ने वाले प्रत्याशी को मदद भी कर सकती है.

वर्ष 2013 में दिलचस्प हुआ था चुनाव

वर्ष 2013 में फुसरो नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद का चुनाव

दिलचस्प हुआ था. इसमें वार्ड पार्षदों ने वोट कर उपाध्यक्ष का चयन किया था. इससे पप्पू सिंह ने कृष्ण कुमार को पराजित किया था. करीब डेढ़ साल के बाद पप्पू सिंह का निधन हो गया और पुन: उपाध्यक्ष का चुनाव

पार्षदों ने किया था. इस चुनाव

में मात्र एक वोट के अंतर से कृष्ण कुमार ने आजाद चौहान को हराया था.

2008 में मतगणना के दौरान हुआ था हंगामा

फुसरो नगर परिषद के वर्ष 2008 के चुनाव

में उपाध्यक्ष पद का चुनाव

इवीएम से हुआ था. इस चुनाव

में भाजपा नेत्री गुरुवारी देवी व करगली बाजार निवासी इंद्रजीत मुखर्जी के बीच मुकाबला हुआ था. इस चुनाव

में वोटों के गिनती चल ही रही थी कि अचानक गुरुवारी देवी के समर्थकों के बीच हल्ला हो गया कि गुरुवारी देवी चुनाव

जीत गयी हैं. इसके बाद काउंटिंग हॉल में हंगामा शुरू हो गया. बाद में रि-काउंटिंग करायी गयी, जिसमें इंद्रजीत मुखर्जी को जीत मिली.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola