Bokaro News : डॉ प्रभाकर कुमार विश्व युवा मीट में राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 06 Mar 2026 1:25 AM
Bokaro News : बेंगलुरू में 24 से 26 मार्च तक आयोजित होगा कार्यक्रम
Bokaro News : कथारा. राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय, बेंगलुरू (कर्नाटक) में आयोजित तीन दिवसीय(24 से 26 मार्च तक) विश्व युवा मीट 2026 में केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. डॉ प्रभाकर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के अलावा विभिन्न देशों से 350 युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने उन्हें झारखंड राज्य का टीम लीडर बनाया है. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी स्नातकोत्तर विभाग के दो छात्र देवशरण महतो, संदीप रविदास, दो छात्राएं, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद के उत्कर्षा चौधरी, गुरुनानक कॉलेज धनबाद के गौरी चमारिया एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के एक छात्र सुजीत कुमार, चतरा कॉलेज की छात्रा अनीसा खलखो के साथ अन्य छह चयनित वॉलंटियर्स झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होने पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय, प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार राय महतो, शिक्षकेतर कर्मचारी रवींद्र कुमार दास, सदन राम आदि ने हर्ष जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










