Bokaro News : बेरमो स्टेशन के समीप झड़प, केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : जरीडीह बाजार एवं तीन नंबर हिंदी स्टीप मैदान के पास भी दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन

Bokaro News : गांधीनगर. होली के दिन बुधवार को क्षेत्र में जहां होली की धूम रही, वहीं बेरमो स्टेशन के समीप दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. दोपहर में किसी बात को लेकर युवकों की दो टोली आपस में ही भिड़ गयी. इसके बाद पथराव भी हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हो गये. मामले को लेकर मिली शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बेरमो खटाल निवासी आरोपी बादल यादव, छोटू कुमार यादव, सिंटू यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. वहीं जरीडीह बाजार कपसा स्थान के समीप एवं गांधी नगर तीन नंबर हिंदी स्टीप मैदान के पास भी दो पक्षों में मारपीट हुई. हालांकि गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गयी.

चंद्रपुरा में बाइक चोरी : चंद्रपुरा.

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के एसबीआइ बैंक के सामने से गुरुवार को एक बाइक चोरी हो गयी. इस संबंध में लोघा गोराई ने चंद्रपुरा थाना में बाइक चोरी होने का आवेदन दिया. आवेदन के अनुसार वह अपनी बाइक(जेएच 09 टी 4361) सुबह में खड़ी कर बैंक के अंदर गये थे. करीब डेढ़ घंटा के बाद बैंक से बाहर निकला, तो बाइक गायब थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola