Bokaro News : फुसरो में युवक ने फांसी लगाकर कर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : ससुरालवालों से विवाद के कारण तनाव में रहता था दीपक

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के पांच नंबर धौड़ा निवासी स्व. सीताराम मल्लाह के पुत्र दीपक कुमार(30 वर्ष) ने बुधवार की देर रात अपने आवास के कमरे में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली. गुरुवार की सुबह परिजनों ने दीपक को फंदे से उतारकर अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर बेरमो थाना के एसआइ नानका उरांव एवं मो शाहिद अंसारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मामले में पूछताछ की. साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया.

एस्बेस्ट्स शीट तोड़ कर दीपक को ले गये अस्पताल :

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार की शादी लगभग सात माह पूर्व चलकरी में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ माह से ससुराल वालों के साथ विवाद के कारण वह काफी तनाव में रहता था. गुरुवार की सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखा तो दीपक फंदे से झूल रहा था. इसके बाद उसके कमरे की छत पर लगा एस्बेस्ट्स शीट तोड़ कर कमरे में प्रवेश कर बंद दरवाजा खोला गया और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

मायके से अस्पताल पहुंचीं मृतक की पत्नी :

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर दीपक की पत्नी अपने मायके से अस्पताल पहुंचीं. घटना के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. दीपक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. मौके पर अस्पताल वार्ड पार्षद प्रतिनिधि भोला रविदास, प्रेम रवानी, देवराज, भोला मल्लाह, सुनील रविदास, निमाई बाउरी आदि लोग पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola