Bokaro News :कोल ट्रांसपोर्टिंग हीरक रोड में दरार के साथ बना गोफ

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : ढोरी एरिया के पांच नंबर धौड़ा में हैं तीन दर्जन से अधिक घर

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया के पांच नंबर धौड़ा स्थित कोल ट्रांसपोर्टिंग हीरक रोड में दरार के साथ गोफ बन गया है, जिसके अंदर से धुआं के साथ गैस बाहर निकलने से उक्त मार्ग से गुजरने से वाहन चालक व राहगीर में भय का माहौल है. हालांकि प्रबंधन ने आनन-फानन सड़क में बनी दरार व गोफ के मुहाने पर मिट्टी से फिलिंग करवा दिया है, लेकिन आग अंदर ही अंदर भड़क रही है और सड़क को अपनी जद में ले रही है. पांच नंबर धौड़ा भू-धंसान सड़क किनारे तीन दर्जन से अधिक घर हैं, जहां लगभग 200 परिवार निवास करते हैं.

निरंतर कोल व छाई ट्रांसपोर्टिंग जारी :

इसी मार्ग से सीसीएल की कोयला ट्रांसपोर्टिंग भी होती है. प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियों का परिचालन होता है. ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. जहरीली गैस के लगातार निकलने से आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. बताते चलें कुछ माह पहले उक्त स्थल पर लगभग एक मीटर सड़क धंस गयी थी, जिसकी विभाग ने मरम्मत करायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola