Bokaro News : सुभाषनगर व चपरी ढलान के जंगलों में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : अगलगी में कई कीमती पेड़-पौधे जले

विज्ञापन

Bokaro News : फुसरो. फुसरो के हीरक रोड पंडित दीनदयाल चौक-सुभाष नगर मुख्य मार्ग पर स्थित विश्वकर्मा मोड़ के समीप जंगल में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा लगायी गयी आग से जंगल में सूखे पत्ते व घास-फूस में तेजी से आग भड़की. देखते ही देखते आग ने यह विकराल रूप धारण कर लिया. इस अगलगी में जंगल में मौजूद दुर्लभ जड़ी-बूटियों के साथ-साथ बेशकीमती पेड़-पौधे और वन्य प्राणियों के अस्तित्व पर संकट आ गया है. जड़ी-बूटियों के जानकारों का कहना है कि जंगल में बार-बार आग लगने से मौजूद कई दुर्लभ जड़ी-बूटी नष्ट हो गयी हैं. लोगों ने विभाग से इस आग को बुझाने की अपील की है. इसी प्रकार फुसरो- मकोली मुख्य मार्ग के चपरी ढलान के समीप जंगल में भी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी है, जिससे जंगल में आग की लपटें उठ रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola