झारखंड की जनता अब झामुमो नहीं विकास चाहती है : रघुवर दास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2017 3:21 PM

विज्ञापन

बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिबू सोरेन व हेमंत सोरेने की अगुवाई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब राज्य को उनकी पार्टी की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री रघुवर दास आज बोकारो के जैनामोड़ में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश इकाई की बैठक में […]

विज्ञापन

बोकारो : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिबू सोरेन व हेमंत सोरेने की अगुवाई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा है कि अब राज्य को उनकी पार्टी की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री रघुवर दास आज बोकारो के जैनामोड़ में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश इकाई की बैठक में शामिल हुए. वहीं उन्होंने मुख्य विपक्ष झामुमो पर निशाना साधा.

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की जनता अब झारखंड मुक्ति मोर्चा को नहीं चाहती, बल्कि विकास चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अबतक झारखंड की जनता को सिर्फ बरगलाया है और यह अब और आगे नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि जनता ऐसी पार्टी को नहीं चाहती है.

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अब चीजें बदल रही हैं. इस बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी सहित राज्य सरकार के मंत्री अमर बाउरी, सांसद रवींद्र पांडेय, विधायक विरंची नारायण आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola