भाजपा प्रदेश नवनियुक्त पदाधिकारी का अभिनंदन, बोले भोला किसानों की समस्याओं का होगा समाधान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
बोकारो. बुधवार को चास दक्षिणी मंडल कार्यालय में भाजपा प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज झा ने की. मौके पर भाजपा किसान मोरचा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर किशन उर्फ भोला सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं की सुनवाई होगी और समाधान निकाला जायेगा. प्रदेश […]
किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा व चेतलाल महतो ने कहा कि किसानों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही है. प्रदेश अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष प्रकाश दास ने पिछड़े वर्ग को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया. प्रदेश किसान मोरचा के विशेष आमंत्रित सदस्य हरेराम मिश्रा, पिछड़ा जाति मोरचा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा का भी अभिनंदन हुआ. मंतोष ठाकुर, रंजीत वर्णवाल, बिनोद, राहुल, पंचम दत्ता, दीपक बाउरी, सुनील प्रसाद, धर्मेंद्र महथा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










