Bokaro News : रोजगार मेला में 59 युवाओं को मिली नौकरी

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 15 Oct 2025 11:37 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित श्रम एवं नियोजन कार्यालय की ओर से गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल स्थित श्रम एवं नियोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मौके पर 59 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिली. इससे पहले मेला का उद्घाटन मुखिया विकास सिंह व चंद्रदेव घांसी, श्रम नियोजन पदाधिकारी रोशन जामुदा और एमआरएफ कंपनी के वेंकटेश ने किया.

तीन हजार पदों पर करनी थी बहाली

रोजगार मेला में नौ कंपनियों ने भाग लिया, जिन्हें तीन हजार पदों पर बहाली करनी थी. लगभग तीन सौ अभ्यर्थियों आवेदन दिये. कंपनियों ने पहले चरण में 81 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया. अंतिम चयन प्रक्रिया के बाद 59 युवाओं को फाइनल ऑफर दिया गया. गुरुवार को नावाडीह स्थित देवी प्रसाद महतो विद्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा. मौके पर स्थानीय थाना के अनि मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola