बीजीएच के 13 डॉक्टरों सहित 48 स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं है कोरोना संक्रमण

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 11:10 PM

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) के 13 चिकित्सक और 48 एएनएम, जीएनएम व सफाई कर्मियों की स्वाब जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. इससे बीजीएच प्रबंधन समेत बोकारो वासियों ने राहत की सांस ली. सिविल सर्जन डॉ एके पाठक, जिला सर्विलांस नोडल ऑफिसर डॉक्टर एके सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट (जिला महामारी नियंत्रक विशेषज्ञ) पवन श्रीवास्तव ने शुक्रवार […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो जेनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) के 13 चिकित्सक और 48 एएनएम, जीएनएम व सफाई कर्मियों की स्वाब जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. इससे बीजीएच प्रबंधन समेत बोकारो वासियों ने राहत की सांस ली. सिविल सर्जन डॉ एके पाठक, जिला सर्विलांस नोडल ऑफिसर डॉक्टर एके सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट (जिला महामारी नियंत्रक विशेषज्ञ) पवन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

डॉ पाठक ने बताया कि आठ अप्रैल को साड़म के चटनियांबागी निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत के बाद बीजीएच के इन चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को क्वारंटाइन में रखा गया था और इनका स्वाब जांच के लिए रांची रिम्स भेजा गया था. ज्ञात हो कि झारखंड में राजधानी रांची के बाद बोकारो कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है. यहां अब तक नाै पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. फिलहाल बीजीएच में आठ कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें से चार चंद्रपुरा के तेलो तथा चार गोमिया के हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola