ePaper

सीएस ने किया बायोजेनेटिक कंपनी को शो-कॉज

Updated at : 06 Feb 2020 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
सीएस ने किया बायोजेनेटिक कंपनी को शो-कॉज

बोकारो : बोकारो में बायोमेडिकल वेस्टेज उठाने वाली कंपनी बायोजेनेटिक लेब्रोटरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड धनबाद को सिविल सर्जन डॉ एके पाठक ने स्पष्टीकरण किया है. कंपनी से पूछा है कि बोकारो में बायोकचरा जहां-तहां क्यों नजर आ रहा है. बायो कचरा का उठाव सही तरीके से क्यों नहीं किया जा रहा है. स्पष्टीकरण डीसी मुकेश […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो में बायोमेडिकल वेस्टेज उठाने वाली कंपनी बायोजेनेटिक लेब्रोटरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड धनबाद को सिविल सर्जन डॉ एके पाठक ने स्पष्टीकरण किया है. कंपनी से पूछा है कि बोकारो में बायोकचरा जहां-तहां क्यों नजर आ रहा है. बायो कचरा का उठाव सही तरीके से क्यों नहीं किया जा रहा है.

स्पष्टीकरण डीसी मुकेश कुमार के निर्देश पर किया गया है. इधर, कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी शिलाजीत पांडेय ने बताया : अब तक कंपनी को कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ है.
गौरतलब है कि जैविक कचरा को लेकर प्रभात खबर ने 12 व 17 जनवरी को लगातर खबर प्रकाशित की थी. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीम का गठन किया. लगातार औचक निरीक्षण अभियान चलाया. स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय ने जैव कचरा को लेकर जिले के 141 नर्सिंग होम, निजी अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर व डेंटल सेंटर से स्पष्टीकरण किया था. सभी मुख्यालय जाकर जवाब भी दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola