Bokaro News : सेल ने बाजार में अपनी स्थिति की मजबूत
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सेल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की है.
विज्ञापन
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की मजबूत मोमेंटम को जारी रखते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की है. कंपनी कस्टमर एंगेजमेंट और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ वैल्यू-एडेड और विशेष इस्पात उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने को प्राथमिकता दे रही है. कंपनी अपनी क्षमता विस्तार योजनाओं के प्रति भी प्रतिबद्ध है. यह कदम वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों के बाद उठाया गया है.
उभरती वैश्विक अस्थिरता से उत्पन्न कई चुनौतियों के बावजूद सेल ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में वित्त वर्ष 2025-26 में 11.75% की मजबूत एबिटडा वृद्धि दर्ज की है. वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी के टैक्स के बाद लाभ और टैक्स से पहले लाभ में क्रमशः 50% और 44% की बढ़ोत्तरी हुई, इसके साथ ही कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले अपने कर्ज में 8,148 करोड़ रुपये की कमी की. सेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ अशोक कुमार पंडा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में प्रदर्शन विपणन (मार्केटिंग) पहलों, उत्पादन में सुधार, दक्षता लाभ और बेहतर वित्तीय रणनीतियों को दर्शाता है.वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अच्छी स्थिति में है सेल
डॉ. पंडा ने कहा : कंपनी की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है और मजबूत सिनर्जी के साथ, हम अपने वित्त वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं.कहा : आगे बढ़ते हुए, हमारा जोर ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करने, लागत अनुकूलन और भारत की बढ़ती बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) व औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष स्टील्स के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर रहेगा. इसके साथ ही, हम वर्किंग कैपिटल उधारी को कम करना जारी रखेंगे, जिसके कारण मुनाफे में उल्लेखनीय सुधार आने लगा है. वित्त वर्ष 2025-26 में कई पहल से प्रतिस्पर्धात्मकता व सुदृढ़ता में सुधार हुआ.उत्पादों की रेंज बढ़ी
कंपनी ने 28 नए प्रोडक्ट भी तैयार किये हैं. इससे कंपनी के उत्पादों की रेंज बढ़ी है और अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने की उसकी क्षमता मजबूत हुई है. इन सभी उपायों ने मिलकर बाजार में कंपनी की स्थिति को सुदृढ़ किया और निरंतर विकास की नींव रखी. भविष्य में भी सेल पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों को अपनाने, मुनाफा बढ़ाने और सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है. सेल के उत्पादों की डिमांड लगातार बढ़ रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










