‘जमीन’ पर तापमान, ठंड ‘आसमान’ पर
Updated at : 20 Dec 2019 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो में जमा देने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है. शीतलहर कहर बरपा रही है. हालात ऐसे हैं कि सिर से लेकर पांव तक ढंके रहने के बाद भी कंपकपी लग ही रही है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन अनुभव शून्य का हो रहा था. […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो में जमा देने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया है. शीतलहर कहर बरपा रही है. हालात ऐसे हैं कि सिर से लेकर पांव तक ढंके रहने के बाद भी कंपकपी लग ही रही है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लेकिन अनुभव शून्य का हो रहा था. हवा मानो अपने साथ बर्फ की ठंडक लेकर आ रही हो. शरीर के हवा से संपर्क होने पर हिमयुगी एहसास हो रहा था. कनकनी का आलम यह था कि लोग पूरे दिन स्वेटर-मफलर पहने रहने पर विवश दिखे.
सुबह कुहासा, दोपहर कनकनी, शाम शीतलहर : शहर की सुबह कुहासा भरी रही. कुहासा का असर ऐसा कि कुछ मीटर देखना भी मुश्किल था. समय के साथ कुहासा जरूर हट गया, लेकिन कनकनी पूरे दिन लोगों को परेशान की. दोपहर में भी कनकनी कड़ाके की ठंड का अहसास करा रही थी. शाम होते-होते फिर से शीतलहर का प्रकोप से लोगों का सामना हुआ. सूर्यास्त के बाद तो स्थिति विषम होने लगी. मानों हवा की रफ्तार हर बीतते पल के साथ बढ़ रही हो. लोग घर जाने की हड़बड़ी में दिखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




