ePaper

दो दिवसीय परिवार नियोजन प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 20 Dec 2019 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय परिवार नियोजन प्रशिक्षण शुरू

बोकारो : कैंप दो स्थित सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार से दो दिवसीय मिनीलेप रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. उद‍्घाटन सिविल सर्जन डॉ एके पाठक ने किया. कहा : सुखी जीवन का आधार परिवार नियोजन है. परिवार नियोजन सुविधा अपनाने में कोई परेशानी नहीं है. प्रशिक्षण हासिल करने वाले चिकित्सक महिलाएं व पुरुषों को […]

विज्ञापन

बोकारो : कैंप दो स्थित सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार से दो दिवसीय मिनीलेप रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. उद‍्घाटन सिविल सर्जन डॉ एके पाठक ने किया.

कहा : सुखी जीवन का आधार परिवार नियोजन है. परिवार नियोजन सुविधा अपनाने में कोई परेशानी नहीं है. प्रशिक्षण हासिल करने वाले चिकित्सक महिलाएं व पुरुषों को परिवार नियोजन के बारे में पूरी जानकारी दें.

लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि परिवार नियोजन (पुरुष-नसबंदी व महिला-बंध्याकरण) के बाद परेशानी होती है. सही जानकारी देना हमारी जिम्मेवारी है. प्रशिक्षक डॉ एफ होरो ने परिवार नियोजन की प्रणाली से प्रशिक्षु चिकित्सकों को अवगत कराया.

प्रशिक्षण में जू दास – सीएचसी (कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर) चंदनकियारी, डॉ श्वेता – सीएचसी (कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर) जरीडीह, डॉ रश्मी मेधा – अनुमंडल अस्पताल चास, डॉ शिवानी सिंह – अनुमंडल अस्तपाल तेनुघाट शामिल हुई. प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola