Bokaro News : आदिवासियों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है सरहुल पर्व
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 06 Mar 2026 11:19 PM
Bokaro News : महुआटांड़ के हरदगढ़ा (धवैया) में सरहुल पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया.
महुआटांड़ क्षेत्र अंतर्गत हरदगढ़ा (धवैया) स्थित सरना स्थल में आदिवासी समाज द्वारा बाहा (सरहुल) पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया. सर्वप्रथम नायके और कुड़ाम नायके ने जाहेर आयो सहित अन्य आराध्यों का आह्वान करते हुए बोंगा बुरु की विधि संपन्न करायी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच सूंडय प्रसाद का वितरण किया गया. बतौर मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी पूर्व विधायक बबीता देवी बोंगा बुरु स्थल पर मत्था टेक कर क्षेत्र और राज्य की उन्नति की कामना की. कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है. इसे आने वाली पीढ़ियों तक आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है. राज्य सरकार आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है. इस अवसर पर मांझी बाबा, पंसस सुनील मरांडी सहित कई लोग उपस्थित थे.
कई जगह सरहुल महोत्सव में शामिल हुए मंत्री
पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेद्य मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत घरवाटांड़ पंचायत के बालूडीह, अलगड्डा पंचायत के डुमरडीहा एवं पुराजडीह व पतकी पंचायत के मोथा टांड़ में आयोजित सरहुल पूजा में शामिल हुए. इस दौरान कहा जल, जंगल, जमीन का संरक्षण का यदि कोई संरक्षक है, तो वास्तव में आदिवासी समुदाय है. मौके पर जिप सदस्य माला कुमारी, झामुमो जिला महासचिव मुकेश कुमार महतो, प्रकाश महतो, दीपक गुप्ता, संजय शर्मा, गंगा तुरी, रामचंद्र यादव, मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, कर्मचंद किस्कू, शंकर मुर्मू, बाबूदास, बुधन किस्कू आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










