Bokaro News : बीएसएल : 149 ब्लॉक के 750 क्वार्टर जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल : 149 ब्लॉक के 750 क्वार्टर जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा

Bokaro News : बीएसएल के नगर प्रशासन विभाग (सिविल अनुभाग) ने जारी की है क्षतिग्रस्त ब्लॉक की सूची, प्रबंधन क्षतिग्रस्त आवासों के बदले दूसरे आवास के आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा.

विज्ञापन

सुनील तिवारी, बोकारो, सेक्टर-12 के 149 ब्लॉक के 750 क्वार्टर जर्जर हैं, ये कभी भी गिर सकते हैं. इनमें सेक्टर-12 ए, बी, सी, डी, ई, एफ के इ व डी टाईप क्वार्टर शामिल हैं. बीएसएल नगर प्रशासन विभाग (सिविल अनुभाग) ने शुक्रवार को क्षतिग्रस्त ब्लॉक की सूची जारी कर दी है. प्रबंधन क्षतिग्रस्त आवासों के बदले दूसरे आवास के आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा. इससे संबंधित सूचना भी जारी कर दी गयी है.

ब्लॉकों में रहना अब सुरक्षित नहीं

बीएसएल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि घोषित क्षतिग्रस्त ब्लॉक के संबंध में नगर प्रशासन विभाग (सिविल अनुभाग) द्वारा सूचना जारी की गयी है. सूची नगर प्रशासन विभाग के नोटिस बोर्ड पर चिपकायी गयी है. कहा गया है कि इन आवासों के गिरने की प्रबल संभावना है, जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती है. कहा गया है कि इन ब्लॉकों में रहना अब सुरक्षित नहीं है.

जर्जर ब्लॉक को भविष्य में ध्वस्त किया जाना निश्चित

बीएसएल प्रबंधन की ओर से जर्जर ब्लॉक को भविष्य में ध्वस्त किया जाना निश्चित है. इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से इन आवासों को खाली करना अनिवार्य है. सूचना में कहा गया है कि प्रबंधन इन आवासों के बदले दूसरे आवास के आवंटन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने जा रहा है, जिसकी सूचना शीघ्र दी जायेगी. आवंटन की प्रक्रिया कंपनी के नियमानुसार व उपलब्ध खाली आवासों के आधार पर की जायेगी.

लाइसेंस नवीकरण कराने वालों को दी जायेगी प्राथमिकता

वर्तमान में केवल उन्हीं पूर्व कर्मचारियों को आवास स्थानांतरित किया जायेगा, जिन्होंने आवास का लाइसेंस नवीकरण करा लिया है. जिन आवंटनधारियों ने अभी तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण (रिन्यू) नहीं कराया है, उनको प्रबंधन की ओर से सूचित किया गया है कि वे अपनी आवास व्यवस्था को सुचारू रूप से जारी रखने व भविष्य की जटिलताओं से बचने के लिए अपने लाइसेंस का नवीनीकरण तुरंत करायें.

किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो उसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे

बीएसएल प्रबंधन की ओर से जारी आम सूचना में सभी आवंटनधारियों से अनुरोध किया गया है कि कृपा इस कार्य में बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन का सहयोग करें. यदि आप सहयोग नहीं करते हैं और इस दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो उसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे. प्रबंधन किसी भी प्रकार से इसके लिए जवाबदेह नहीं होगा. यहां उल्लेखनीय है कि डैमेज घोषित ब्लॉक में अभी भी लोग रह रहे हैं.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola