वोट के लिए खैरात बांट रही सरकार : हेमंत सोरेन
Updated at : 05 Sep 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

भाजपा सरकार के पास न तो कोई नीति है, न सिद्धांत, बस है तो सत्ता का लोभ बोकारो : बदलाव यात्रा के क्रम बोकारो से धनबाद रवाना होने से पहले झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बुधवार को बोकारो परिसदन में पत्रकारों से बात की. इस दौरान रघुवर सरकार पर निशाना साधा. कहा : […]
विज्ञापन
भाजपा सरकार के पास न तो कोई नीति है, न सिद्धांत, बस है तो सत्ता का लोभ
बोकारो : बदलाव यात्रा के क्रम बोकारो से धनबाद रवाना होने से पहले झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बुधवार को बोकारो परिसदन में पत्रकारों से बात की. इस दौरान रघुवर सरकार पर निशाना साधा. कहा : झारखंड में लूट-खसोट की सरकार चल रही है. राज्य में महंगाई चरम पर है. बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात, व्यवसाय, उद्योग धंधों की बदतर स्थिति के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है.
विस्थापित नियोजन-रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे है. सरकार अपने वादों से मुकर गयी है. पिछले पांच साल तक कुछ नहीं किया. इस सरकार के पास न तो कोई नीति है, न सिद्धांत, बस है तो सत्ता का लोभ. हेमंत सोरेन ने कहा : सरकार किसानों के बीच चुनाव से पूर्व खैरात बांट रही है. किसानों को उनके बैंक खातों में प्रतिदिन 30 रुपये भेज रही है. आदिवासियों को जंगल से भगाने की साजिश है और जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ने वाली झामुमो ऐसे किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देगा. भाजपा झारखंड की संस्कृति को समाप्त कर अपना कानून लाना चाहती है.
भाजपा के विधायक कोयला तस्करी में लिप्त : श्री सोरेन ने कहा : आज सरकार की संरक्षण में भाजपा के विधायक कोयला तस्करी में लिप्त है. फिर भी सीएम चुप हैं. उनके विधायकों का नाम आता है, पर एक भी एफआइआर नहीं होती है. कोनार डैम चंद घंटों के बाद पानी बह जाता है. दोष चूहों पर मढ़ा जा रहा है. सच्चाई यह है कि प्रदेश की रघुवर सरकार, उनके मंत्री व अफसर चूहे की तरह राज्य को कुतर रहे हैं. कहा : सरकार योजनाओं के नाम पर जनता का पैसा उड़ा रही है. योजनाओं से अधिक पैसा विज्ञापनों में खर्च किया जा रहा है. यह सरकार केवल होर्डिंग और विज्ञापन की सरकार बनकर रह गयी है.
स्कूल बंद कराकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ली जाती है बस : मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ जुटाने के लिए स्कूल बंद कराकर बसों को लाया जाता है. छात्रों को छात्रवृत्ति व शिक्षकों को मानदेय नहीं मिल रहा है. बिना घूस दिये ड्राइविंग लाइसेंस, स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रामण पत्र तक नहीं बनता है. सीओ कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं. मौके पर जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, केंद्रीय सदस्य राजेश महतो, मंटू यादव, मनीष सिन्हा, आलोक सिंह, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




