गुटखा खाने से मना करना नागवार गुजरा, युवक ने पुलिस अधिकारी को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आरोपी के पिता के दिये आवेदन पर हो रही थी काउंसेलिंग भेजा गया जेल चास : चास महिला थाना के एसआइ राजकुमार सिंह (58 वर्ष) ने एक युवक को गुटखा खाने से मना किया तो उसने उनके साथ मारपीट कर दी. आरोपी पशुपतिनाथ मिश्रा चास भोजपुर कॉलोनी का रहने वाला है. उसके खिलाफ चास महिला […]
विज्ञापन
आरोपी के पिता के दिये आवेदन पर हो रही थी काउंसेलिंग
भेजा गया जेल
चास : चास महिला थाना के एसआइ राजकुमार सिंह (58 वर्ष) ने एक युवक को गुटखा खाने से मना किया तो उसने उनके साथ मारपीट कर दी. आरोपी पशुपतिनाथ मिश्रा चास भोजपुर कॉलोनी का रहने वाला है. उसके खिलाफ चास महिला थाना में उसके पिता राजनाथ मिश्र ने शिकायतवाद दर्ज कराया हुआ है. काउंसेलिंग के लिए बुधवार को पूरे परिवार को महिला थाना बुलाया गया था. पशुपतिनाथ को एसआइ ने पूछताछ के लिए बुलाया. इस दौरान वह गुटखा खाये हुए था. एसआइ ने उसे बाहर थूक कर आने और गुटखा नहीं खाने की बात कही. इस पर वह गुस्सा गया और बहस करने लगा.
देखते ही देखते एसआइ से मारपीट कर दी. इस दौरान वहां सिर्फ एक पुलिसकर्मी पूनम मौजूद थी. हल्ला होने पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और पशुपतिनाथ को दबोच कर काबू में किया. एसआइ की ओर से चास थाना में मामला दर्ज कराया गया. गुरुवार को युवक को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










