ePaper

सालों से महावीरी झंडा बना रहा मुस्लिम परिवार है सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Updated at : 13 Apr 2019 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
सालों से महावीरी झंडा बना रहा मुस्लिम परिवार है सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में रहने वाले दो मुस्लिम परिवार सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा है. सताक्तार अंसारी व मनोवर आलम दोनों ही सालों से रामनवमी के मौके पर महावीरी झंडा बना रहे है. बाजार में इन दिनों कम दाम में रेडिमेड झंडे होने बाद भी इनके बनाये झंडे ही लोग […]

विज्ञापन

जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ में रहने वाले दो मुस्लिम परिवार सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा है. सताक्तार अंसारी व मनोवर आलम दोनों ही सालों से रामनवमी के मौके पर महावीरी झंडा बना रहे है. बाजार में इन दिनों कम दाम में रेडिमेड झंडे होने बाद भी इनके बनाये झंडे ही लोग पसंद करते है.

सताक्तार अंसारी पिछले 37 सालों से फुटपाथ पर महावीरी झंडा की सिलाई बड़ी श्रद्धा से कर रहे हैं. इस कार्य में उनके परिवार का भी खूब साथ मिल रहा है. यहां उनकी दुकान भी है. वहीं बांधडीह निवासी मनोवर आलम पिछले 32 सालों से जैनामोड़ में महावीरी झंडा बना रहे हैं. उन्हें अपने हाथ के बने झंडे बेचने में बहुत खुशी मिलती है. उनका कहना है कि अगर मेरे इस कार्य से दो समुदाय के लोगों में भाईचारा बढ़ता है, तो इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola