बोकारो में सरना समाज ने मनाया प्रकृति पर्व सरहुल
Updated at : 09 Apr 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

सेक्टर 08/ए सरना स्थल में हुआ मुख्य आयोजन बिरसा चौक नया मोड़ में हुआ समापन बोकारो : बोकारो में सरहुल उत्सव का उत्साह दिखा. प्रकृति पर्व सरहुल का मुख्य आयोजन सेक्टर 08/ए स्थित सरना स्थल में हुआ. सुबह पहान चमरा लकड़ा व सूदन सुमरॉय ने विधि-विधान से मां सरना की पूजा की. चमरा उरांव ने […]
विज्ञापन
सेक्टर 08/ए सरना स्थल में हुआ मुख्य आयोजन
बिरसा चौक नया मोड़ में हुआ समापन
बोकारो : बोकारो में सरहुल उत्सव का उत्साह दिखा. प्रकृति पर्व सरहुल का मुख्य आयोजन सेक्टर 08/ए स्थित सरना स्थल में हुआ. सुबह पहान चमरा लकड़ा व सूदन सुमरॉय ने विधि-विधान से मां सरना की पूजा की. चमरा उरांव ने बताया : इस साल बारिश अच्छी होगी. पैदावार भी बढ़ेगा.
कहा : मानव अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है. प्रकृति को भगवान मानने की संस्कृति एक अनूठा उदाहरण है. लोगों ने बताया : ऋतु राज बसंत के मौसम में सखुआ के ताजा फूल को स्वर्ण पुष्प के रूप में सिंग बोंगा, सरना मां, धरमेस, परमपिता परमेश्वर को चढ़ाया जाता है. उसी समय सरना पूजा स्थल पर सूर्य और पृथ्वी का विवाह प्रतीक रूप में संपन्न होता है. ताकि सृष्टि हरी-भरी रहे.
बोकारो सरना समाज के उपसचिव राजीव कुमार मुंडा ने कहा : सरहुल पर्व हमारे व प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रतीक है. सखुआ के पल्लव व पुष्प सिरोधार्य है.
सरना स्थल से शोभा यात्रा निकाली गयी. एडीएम भवन होते हुए यात्रा नया मोड़ स्थित बिरसा चौक गयी. मांदर की थाप व डीजे की धुन के बीच पर्व का जुनून देखने लायक था. भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के पास प्रार्थना की गयी. प्रकृति पर्व का उत्साह दोगुना करने के लिए इंद्र देव भी मेहरबान रहे.
झमाझम बारिश के बीच लोगों में ऊर्जा का संचार हुआ.मौके पर आदिवासी पारंपरिक नृत्य हुआ. लाल पाल साड़ी, खोंगसो, पैड़ी व अन्य आभूषणों से सजी लड़कियां-महिलाएं व पगड़ी, धोती, गंजी पहने लड़के-पुरुष ने नृत्य प्रस्तुत किया. रामकिशुन उरांव, कामदेव उरांव, एतवा उरांव, चामू उरांव, जितुवा उरांव, सलिल हेंब्रम, गिरिधर कुजूर, विनय उरांव, प्रदीप कुजूर, रवि उरांव, सुरेश उरांव, भुखला उरांव, विशेश्वर टोप्पो, अघनु उरांव व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




