आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के गेमन कॉलोनी, लकड़खंदा निवासी मंजू देवी ने बेटी की आत्महत्या के लिए कैंप एक निवासी जितेंद्र कुमार को दोषी ठहराते हुए मंगलवार को स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है. मंजू देवी ने कहा कि बेटी सुजाता ने पहले बताया था कि जितेंद्र उसे हमेशा परेशान करता […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के गेमन कॉलोनी, लकड़खंदा निवासी मंजू देवी ने बेटी की आत्महत्या के लिए कैंप एक निवासी जितेंद्र कुमार को दोषी ठहराते हुए मंगलवार को स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है.
मंजू देवी ने कहा कि बेटी सुजाता ने पहले बताया था कि जितेंद्र उसे हमेशा परेशान करता है और उसके साथ शादी करने के लिए दबाव देता है. इससे वह हमेशा परेशान व डरी हुई रहती थी. वह छह मार्च को पैतृक गांव बलिया में थी. इस दौरान सुजाता कुमारी ने यहां आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. घटना की जानकारी आस-पड़ोस के लोगों ने फोन पर दी. आस-पड़ोस के लोगों ने ही सुजाता को बीजीएच पहुंचाया था. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










