चास : शौचालय निर्माण नहीं होने से आक्रोश, दुकानदारों ने की शौचालय बनवाने की मांग

चास : तेलीडीह रोड अब धीरे-धीरे बाजार का रूप ले रहा है. तेलीडीह रोडके करीब दो किमी क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें संचालित हैं. लेकिन क्षेत्र में निगम की ओर से शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है. इस कारण दुकानदारों में निगम के प्रति आक्रोश हैं. दुकानदारों का कहना है कि तेलीडीह रोड बाजार पूरी […]
चास : तेलीडीह रोड अब धीरे-धीरे बाजार का रूप ले रहा है. तेलीडीह रोडके करीब दो किमी क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें संचालित हैं. लेकिन क्षेत्र में निगम की ओर से शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है. इस कारण दुकानदारों में निगम के प्रति आक्रोश हैं. दुकानदारों का कहना है कि तेलीडीह रोड बाजार पूरी तरह से निगम के अधीन आता है. तेलीडीह मोड़ से बांधगोड़ा साइड के नेहाल चौक तक छोटी-बड़ी सैकड़ों दुकानें संचालित हैं.
जबकि सिर्फ तेलीडीह मोड़ पर एक मोबाइल टॉयलेट व यहां से कुछ दूरी पर ही एक सामुदायिक शौचालय है. जबकि तेलीडीह बस्ती मोड़, नवादा कॉलोनी मोड़, नेहाल चौक, कुशवाहा भवन मोड़ के पास भी शौचालय की जरूरत है. कहा कि निगम एक ओर दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेकर दुकान संचालित करने की बात करती है. जबकि निगम की ओर से पूरे तेलीडीह रोड के दुकानदारों के लिये शौचालय की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




