पत्नी की हत्या में स्टेशन प्रबंधक को भेजा जेल

Updated at : 06 Aug 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या में स्टेशन प्रबंधक को भेजा जेल

चंद्रपुरा : 04 मई 2018 को चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किमी पूरब चंद्रपुरा-दुगदा रेलवे लाइन किनारे विवाहिता लुबना साहिन के शव बरामदगी मामले में चंद्रपुरा जीआरपी ने रविवार को उसके पति आसनसोल के स्टेशन प्रबंधक आफताब अली को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया़ अपनी पत्नी की हत्या मामले में वह फरार था. […]

विज्ञापन
चंद्रपुरा : 04 मई 2018 को चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किमी पूरब चंद्रपुरा-दुगदा रेलवे लाइन किनारे विवाहिता लुबना साहिन के शव बरामदगी मामले में चंद्रपुरा जीआरपी ने रविवार को उसके पति आसनसोल के स्टेशन प्रबंधक आफताब अली को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया़ अपनी पत्नी की हत्या मामले में वह फरार था.
घटना के दिन आरोपी आफताब अली पत्नी लुबना साहिन को धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से लेकर रांची जा रहा था. घटना के बाद उसने चंद्रपुरा जीआरपी को बताया था कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गयी. बाद में लुबना के भाई मो शमीम ने दहेज के लिए साजिश के तहत ट्रेन से धक्का देकर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए चंद्रपुरा जीआरपी में मामला दर्ज कराया था. जीआरपी के थाना प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि हत्या मामले में पुलिसिया अनुसंधान के बाद पति आफताब अली को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया गया.
आफताब की चौथी पत्नी थी लुबना साहिन
जीआरपी के अनुसार मृतका लुबना का मायका चुनार (यूपी) में है. चार साल पहले उसकी शादी आफताब से हुई थी. उसे कोई बच्चा नहीं है़ आफताब ने इससे पहले तीन शादियां की थी. पहली पत्नी आसनसोल में नर्स है. उसने शादी के कुछ दिन बाद आफताब से तलाक ले लिया था. इसके बाद आफताब ने जमशेदपुर के एक दर्जी की बेटी के साथ दूसरी शादी की थी.
दूसरी पत्नी की मौत के बाद आफताब ने बनारस की एक लड़की से तीसरी शादी की थी. उसकी भी मौत हो गयी. दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. इसके बाद चुनार की लुबना के साथ आफताब ने चौथी शादी की थी. लुबना के भाई मो शमीम प्राथमिकी में कहा है कि स्टेशन प्रबंधक आफताब ने बहन से शादी के एवज में सवा तीन लाख रुपये दहेज लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola