बेरमो में प्रेमी युगल की हत्या, पेड़ पर टंगा मिला दोंनों का शव

Updated at : 06 Jul 2018 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
बेरमो में प्रेमी युगल की हत्या, पेड़ पर टंगा मिला दोंनों का शव

बेरमो : शादीशुदा युवक व उसकी प्रेमिका की हत्या कर शवों को पेड़ से टांग दिया गया. पेक पंचायत के जंगल में मरचैयागढ़ा नाला के निकट दोनों के शवों को पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया. युवक रलीबेड़ा निवासी श्यामलाल सोरेन का इकलौता पुत्र कार्तिक सोरेन (35) था. युवती की पहचान हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ […]

विज्ञापन
बेरमो : शादीशुदा युवक व उसकी प्रेमिका की हत्या कर शवों को पेड़ से टांग दिया गया. पेक पंचायत के जंगल में मरचैयागढ़ा नाला के निकट दोनों के शवों को पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया.
युवक रलीबेड़ा निवासी श्यामलाल सोरेन का इकलौता पुत्र कार्तिक सोरेन (35) था. युवती की पहचान हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ के गझंडी निवासी दीपन सोरेन की पुत्री सुरजी सोरेन (25) के रूप में की गयी है. ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग के कारण ही दोनों की हत्या हुई है. पेड़ की डाली पर एक रस्सी व गमछा के सहारे उनकी लाश लटका दी गयी. युवक और युवती के गुप्तांग से खून बह रहा था. शवों के समीप चप्पल और दो साड़ी भी बरामद किया गया है.
शनिवार को घर से निकला था कार्तिक : मृतक कार्तिक की मां बसंती देवी व पत्नी नमीता देवी ने बताया कि शनिवार को वह रुपये मांगने के लिए ठेकेदार के घर हजारीबाग जाने की बात कह कर निकला था. बुधवार तक उससे मोबाइल पर बात हुई थी. कार्तिक का एक पुत्र और दो पुत्री है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो मौके पर पहुंचे. पुलिस को जांच को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola