Bokaro News : योजना का लाभ हर गर्भवती व धात्री तक पहुंचायें : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : योजना का लाभ हर गर्भवती व धात्री तक पहुंचायें : डीडीसी

Bokaro News : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. कैंप दो स्थित जिला परिषद कार्यालय सभागार में शनिवार को पीएमएमवीवाइ को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन डीडीसी शताब्दी मजूमदार व डीएसडब्ल्यूओ डॉ सुमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. डीडीसी ने कहा : ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना की जानकारी दें, ताकि लाभुक लाभ ले सकें. अपने सेंटरों की मैपिंग करें. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ व शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. योजना का लाभ प्रत्येक पात्र गर्भवती व धात्री महिला तक पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पहुंचे. लाभार्थियों के पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन व भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो. क्षेत्र स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर अधिक महिलाओं को योजना से जोड़ें. योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. वहीं डॉ गुप्ता ने कहा : योजना का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब सभी संबंधित कर्मी योजना के दिशा-निर्देशों को सही तरीके से समझ कर कार्य करें. सभी अधिकारियों व कर्मियों से लाभार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ायें. प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योजना के नवीन दिशा-निर्देशों, तकनीकी प्रक्रियाओं व कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों पर भी जानकारी दी. प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए क्षेत्र स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान के उपाय बताये. मौके पर अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola