Bokaro News : पर्व को रूटीन ड्यूटी नहीं, जिम्मेदारी के साथ लें : डीसी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 24 May 2026 12:50 AM

विज्ञापन

Bokaro News : बकरीद पर्व में विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी-एसपी ने की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. शनिवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में डीसी अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गयी. पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सतर्कता एवं प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. डीसी ने संवेदनशील क्षेत्रों एवं पॉकेट को चिह्नित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर शांति समिति एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. वहीं, सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा. डीसी श्री झा ने कहा कि सभी अधिकारी पर्व ड्यूटी को रूटीन कार्य नहीं समझें. सभी पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट मोड में रहें, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास न कर सके. सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रशासन का खौफ असामाजिक तत्वों में बना रहना चाहिए. सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा जाये. साथ ही जिला कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने एवं सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया गया. आपदा प्रबंधन विभाग को भी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने को कहा. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर करें त्वरित कार्रवाई : एसपी एसपी श्री मीणा ने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की पशु तस्करी न हो यह सुनिश्चित किया जाये. इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा सभी गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग की जाये. उन्होंने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष नजर रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने तथा सभी वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने मोबाइल फोन रिसीव करें एवं सूचना तंत्र को और मजबूत बनाएं. साथ ही धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को समय पर अपने निर्धारित स्थलों पर उपस्थित रहने की बात कही. उन्होंने सभी अधिकारियों को भ्रमणशील रहने एवं समन्वय के साथ एक टीम की तरह कार्य करने को कहा. अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने विशेष शाखा द्वारा प्राप्त सूचनाओं एवं इनपुट को सभी अधिकारियों के साथ साझा किया. मौके पर सभी एसडीपीओ, अनुमंडल पदाधिकारी तथा ऑनलाइन माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola