Bokaro News : लोक संस्कृति व परंपराओं का संरक्षण समय की जरूरत : डीसी
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : जिला स्तरीय सांस्कृतिक समिति की बैठक
विज्ञापन
Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रति वर्ष जिला स्तरीय नाट्य मंच महोत्सव आयोजित किये जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने जिला की सांस्कृतिक गतिविधियों को सशक्त व व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर बल दिया.
कला भवन निर्माण प्रस्ताव पर हुआ विमर्श :
बैठक के दौरान कला भवन निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की गई. सांस्कृतिक आयोजन, नाट्य प्रस्तुति व कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने की दिशा में सकारात्मक पहल पर विचार किया गया.अखड़ा संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर :
जिला की पारंपरिक अखड़ा संस्कृति को संरक्षित व प्रोत्साहित करने पर जोर देते हुए डीसी ने कहा : स्थानीय लोक संस्कृति व परंपराओं का संरक्षण समय की आवश्यकता है. पारंपरिक नृत्य विधाओं के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. विभिन्न लोक व पारंपरिक नृत्य समूह के संगठन गठन की दिशा में कार्य करने को कहा गया, ताकि स्थानीय कलाकार को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा सके.सांस्कृतिक आयोजनों को रेखांकित करने का निर्देश :
जिला में आयोजित होने वाली प्रमुख सांस्कृतिक गतिविधि व आयोजनों को व्यवस्थित रूप से रेखांकित व प्रचारित करने के लिए जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून को निर्देश दिया गया.ज्ञान भारतम मिशन के तहत सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की पहल :
डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने बताया : ज्ञान भारतम मिशन- भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से संचालित राष्ट्रीय पहल है. उक्त मिशन के अंतर्गत जिला की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, संवर्धन व डिजिटलीकरण से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जायेगा. इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया.पांडुलिपियों व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर बल :
उप विकास आयुक्त ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपि, मंदिर, मठ, पुस्तकालय, विश्वविद्यालय व निजी संग्रहों में संरक्षित सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण व पुनर्जीवन की दिशा में कार्य किये जाने को कहा. डीडीसी ने कहा : जिला की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित व संरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है. मौके पर डीएसडब्ल्यूओ डॉ सुमन गुप्ता, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, सीएसआर नोडल शक्ति कुमार समेत विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










