ePaper

झारखंड : नये सीएम रघुवर दास के शपथग्रहण में शामिल होंगे नरेंद्र मोदी, कल पहुंचेंगे रांची

Updated at : 27 Dec 2014 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : नये सीएम रघुवर दास के शपथग्रहण में शामिल होंगे नरेंद्र मोदी, कल पहुंचेंगे रांची

रांची : झारखंड के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रांची पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण समारोह कल यहां बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित किया गया है. इस समारोह में अन्य राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. झारखंड के कैबिनेट एवं गृह सचिव एन एन […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रांची पहुंचेंगे. शपथ ग्रहण समारोह कल यहां बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित किया गया है. इस समारोह में अन्य राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.

झारखंड के कैबिनेट एवं गृह सचिव एन एन पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यहां मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में आयोजित, मनोनीत मुख्यमंत्री रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे.

पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा अब तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि हो गयी है.

पांडेय ने बताया कि कल यहां आयोजित इस सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव के भी सम्मिलित होने की पुष्टि हो गयी है.

इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और शीर्ष नेताओं के आने की पुष्टि शाम तक हो जाने की संभावना है.

दूसरी ओर, अपने मंत्रिमंडल के स्वरूप के बारे में विस्तार से चर्चा करने के लिए मनोनीत मुख्यमंत्री रघुवर दास आज यहां से दिल्ली रवाना हो गये हैं. वहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करने के बाद रघुवर दास शाम तक रांची वापस लौट आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola