रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में 31,939 फरारी हैं. इसमें पुलिस ने 18,490 के खिलाफ कार्रवाई की है. बाकी 13,449 अब भी फरार हैं. यह आंकड़ा पुलिस मुख्यालय ने 15 सितंबर 2019 तक विभिन्न जिलों से प्राप्त ब्योरा के आधार पर तैयार किया है.
Advertisement
राज्य में 31939 फरारियों में 18490 के खिलाफ हुई कार्रवाई, बाकी फरार
रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में 31,939 फरारी हैं. इसमें पुलिस ने 18,490 के खिलाफ कार्रवाई की है. बाकी 13,449 अब भी फरार हैं. यह आंकड़ा पुलिस मुख्यालय ने 15 सितंबर 2019 तक विभिन्न जिलों से प्राप्त ब्योरा के आधार पर तैयार किया है. इसके अनुसार एक सितंबर 2019 तक राज्य के सभी जिलों, […]
इसके अनुसार एक सितंबर 2019 तक राज्य के सभी जिलों, रेल धनबाद और रेल जमशेदपुर में फरार वारंटियों की संख्या 31,311 थी. फिर इस संख्या में एक से 15 सितंबर के बीच 628 की वृद्धि हुई. इस तरह फरारियों की संख्या 31,939 हो गयी. रामगढ़ जिला फरारियों की गिरफ्तारी में सबसे पीछे रहा.
धनबाद और रेल धनबाद भी अन्य जिलों से पीछे हैं. आंकड़ों के अनुसार फरारियों को गिरफ्तार करने में नक्सल और उग्रवाद प्रभावित जिले की पुलिस शहरी क्षेत्र की पुलिस से काफी आगे रही. रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे जिलों की अपेक्षा नक्सल प्रभावित जिलों का प्रदर्शन बेहतर रहा.
एक वर्ष में 18490 धराये
एक सितंबर 2018 से 15 सितंबर 2019 के बीच 18490 फरारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 13,449 फरार हैं. प्रतिशत के हिसाब से रांची जिला में 53, गुमला में 49, लोहरदगा में 64, खूंटी में 57, सिमडेगा में 72, चाइबासा में 52, जमशेदपुर में 48, सरायकेला में 47, हजारीबाग में 50, गिरिडीह में 75, चतरा में 55, कोडरमा में 64, रामगढ़ में 40, धनबाद में 44, बोकारो में 55, पलामू में 64, गढ़वा में 72, लातेहार में 68, दुमका में 51, देवघर में 67, जामताड़ा में 74, गोड्डा में 58, पाकुड़ में 70, साहेबगंज में 66, रेल धनबाद में 43 और रेल जमशेदपुर में 49 प्रतिशत फरारियों की गिरफ्तारी हुई है़
जिला फरारी
रांची 1227
गुमला 1501
लोहरदगा 389
खूंटी 1100
सिमडेगा 271
चाईबासा 659
जमशेदपुर 673
सरायकेला 432
हजारीबाग 544
गिरिडीह 347
चतरा 584
कोडरमा 189
रामगढ़ 182
धनबाद 1059
बोकारो 740
पलामू 839
गढ़वा 481
लातेहार 511
दुमका 253
देवघर 278
जामताड़ा 107
गोड्डा 285
पाकुड़ 160
साहेबगंज 334
रेल धनबाद 243
रेल जमशेदपुर 61
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement