रास्ते पर बने गेट में ताला लगाने पर हुआ विवाद, सेना व ग्रामीणों में भिड़ंत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Sep 2019 1:05 AM
रांची/मेसरा : लालगंज महुआ टोली में रास्ते पर बने गेट में सेना द्वारा ताला लगाने को लेकर सोमवार रात लगभग सात बजे सेना के जवानों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया़ सूचना पाकर खेलगांव की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सेना के जवान मानने को तैयार […]
रांची/मेसरा : लालगंज महुआ टोली में रास्ते पर बने गेट में सेना द्वारा ताला लगाने को लेकर सोमवार रात लगभग सात बजे सेना के जवानों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया़ सूचना पाकर खेलगांव की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सेना के जवान मानने को तैयार नहीं थे. इस पर ग्रामीणों ने गेट में लगा ताला तोड़ दिया. साथ ही चेतावनी दी कि मंगलवार को ताला लगाया गया, तो गेट उखाड़ कर फेंक दिया जायेगा. रात्रि नौ बजे तक दोनों पक्षों की बीच बहस होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










