सात लोग पकड़े गये, जांच में सभी तेल चोरी करनेवाले गिरोह के सदस्य िनकले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 2:25 AM
विज्ञापन
रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेसीडेंसी में गुरुवार को पीएलएफआइ के उग्रवादी और हथियार सप्लायर के होने की सूचना पर संयुक्त रूप से स्पेशल ब्रांच, एटीएस और रांची जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान होटल के कमरे में ठहरे सात संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए […]
विज्ञापन
रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेसीडेंसी में गुरुवार को पीएलएफआइ के उग्रवादी और हथियार सप्लायर के होने की सूचना पर संयुक्त रूप से स्पेशल ब्रांच, एटीएस और रांची जिला पुलिस की टीम ने छापेमारी की. इस दौरान होटल के कमरे में ठहरे सात संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.
पकड़े गये लोगों में दिल्ली निवासी गिरोह के सरगना लीलाधर सिंह, अतुल शर्मा, रमेश कुमार यादव, विकास चौधरी, राधेश्याम के अलावा बिहार के दानापुर निवासी विपिन कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं. पूछताछ और पुलिस की आरंभिक जांच में सभी के तेल चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आयी है.
हिरासत में लिये गये कुछ लोगों ने तेल चोरों में अपनी संलिप्तता की बात भी स्वीकार की है. पुलिस को उनके पास से तेल चोरी करने में उपयोग किये जानेवाले सामान भी मिले हैं. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए इंडियन ऑयल के अधिकारियों से भी संपर्क किया है. इसके अलावा हिरासत में लिये गये लोगों के पुराने अापराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है.
गिरोह के लोगों ने पुलिस को बताया : तेल के पाइप में छेद कर 20 मिनट में निकाल लेते हैं एक टैंकर तेल गिरोह के लोगों ने पुलिस को बताया कि 20 मिनट में तेल के पाइप में छेद करके एक टैंकर तेल निकाल लेते हैं. एक टैंकर तेल को वे करीब 12 लाख रुपये में बेचते हैं. बताया जाता है कि तेल चोरी करने वाले गिरोह मेें शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिये गये एक युवक का संबंध खूंटी के पीएलएफआइ उग्रवादियों से भी रहा है़
दोनों के बीच बातचीत भी हुई है़ ऐसे में आशंका है कि हिरासत में लिये लोग पीएलएफआइ उग्रवादी के कहने पर तेल चोरी करने के लिए बिहार और दिल्ली से आये थे. पाइप लाइन में छेद कर तेल चोरी करने के लिए वे होटल में एकत्र हुए थे.
खूंटी डिपो की पाइप लाइन से उग्रवादियों की तेल चोरी करने की हो सकती है योजना
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पीएलएफआइ उग्रवादियों की योजना संभवत: खूंटी में जो डिपो तैयार किया गया है, उसकी पाइन लाइन में छेद कर तेल चोरी करने की हो सकती है. इसलिए उग्रवादियों ने इस काम के लिए एक्सपर्ट से संपर्क किया गया होगा.
होटल में ठहरे युवक द्वारा उग्रवादियों से फोन पर बात करने की वजह से स्पेशल ब्रांच को यह आशंका हुई कि होटल में पीएलएफआइ उग्रवादी और हथियार सप्लायर एकत्र हुए होंगे. हिरासत में लिये गये सात लोग तीन कमरों में ठहरे हुए थे. पांच लोग बुधवार को होटल पहुंचे थे. जबकि दो लोग काम की तलाश में रांची आने की बात कह कर होटल में ठहरे थे. उन्होंने बताया कि वे जमशेदपुर से आये हैं. उल्लेखनीय है कि पाइप लाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के लोग पूर्व में देवघर से पकड़े जा चुके हैं.
गुजरात नंबर की एक कार भी जब्त
पुलिस ने छापेमारी के दौरान इन लोगों की गुजरात नंबर की एक कार भी जांच के लिए जब्त की है. कार में प्रेस लिखा हुआ है. पुलिस ने कार की तलाशी भी ली, लेकिन कार से कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ़ जांच के बाद होटल से पुलिस सभी युवकों का चेहरा ढंक कर बाहर निकली और पूछताछ के लिए चुटिया थाना ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










