ePaper

दुष्कर्म मामले में 14 वर्ष सश्रम कारावास

Updated at : 25 Apr 2019 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में 14 वर्ष सश्रम कारावास

कोडरमा : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन रामाशंकर सिंह की अदालत ने राजेंद्र सिंह (पिता वाजे सिंह) इंदरवा कोडरमा निवासी को भादवि की धारा 376, 366 के तहत दोषी पाते हुए 14 वर्ष कारावास की सजा सुनाई. मामले की सुनवाई के दौरा कुल 10 गवाहों […]

विज्ञापन

कोडरमा : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश वन रामाशंकर सिंह की अदालत ने राजेंद्र सिंह (पिता वाजे सिंह) इंदरवा कोडरमा निवासी को भादवि की धारा 376, 366 के तहत दोषी पाते हुए 14 वर्ष कारावास की सजा सुनाई. मामले की सुनवाई के दौरा कुल 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया.

अभियोजन कक ओर से अपर लोक अभियोजक विनोद प्रसाद ने और बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता वासिफ वख्तावर खान ने दलील रखी. एक सितंबर 2017 को पीड़िता के पिता के लिखित बयान पर जयनगर थाना कांड संख्या 197-17 भादवि की धारा 376 366 के तहत दर्ज किया गया था. जांच में पता चला था कि राजेंद्र सिंह गांव इंदरवा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर गुजरात लेकर चला गया , जहां तीन महीने तक रखा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola