चलती ट्रेन से धनबाद की महिला को फेंका, गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 2:21 AM
धनबाद : धनबाद कार्मिक नगर निवासी महिला उमा देवी (42) को कुछ बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया. महिला के साथ यह घटना जसीडीह स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे घटी. बताया जा रहा है कि उमा देवी अपनी बेटी नेहा कुमारी (18) के साथ मौर्या एक्सप्रेस की बोगी एस-6 से सीवान से धनबाद […]
धनबाद : धनबाद कार्मिक नगर निवासी महिला उमा देवी (42) को कुछ बदमाशों ने चलती ट्रेन से फेंक दिया. महिला के साथ यह घटना जसीडीह स्टेशन से करीब 200 मीटर आगे घटी. बताया जा रहा है कि उमा देवी अपनी बेटी नेहा कुमारी (18) के साथ मौर्या एक्सप्रेस की बोगी एस-6 से सीवान से धनबाद आ रही थी. गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन जसीडीह पहुंची.
ट्रेन जैसे ही वहां से खुली एक बदमाश उनका बैग लेकर भागने लगा. यह देख उमा देवी भी उसे पकड़ने के लिए दौड़ी. ट्रेन के गेट पर उमा देवी ने अपना बैग पकड़ लिया. इस दौरान बदमाश का दूसरा साथी पीछे से आया और महिला को धक्का दे दिया. उसके बाद दोनों बदमाश चलती ट्रेन से उतर गये. महिला ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद दोनों बदमाशों ने उनके कान की बाली और गले की सोने की चेन भी खींच ली. महिला ने बताया कि बैग में करीब एक लाख के गहने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










