जमशेदपुर : कपाली में एक ही घर के पांच की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Feb 2019 4:58 AM
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र स्थित पुड़ीसिली गांव में छोटे भाई चुन्नू सोरेन ने बड़े भाई रवि सोरेन (45), उसकी पत्नी पार्वती मांझी (38), बेटा जीतेन (13), सुरेश (11) और पुरेश (9) को टांगी से काट डाला. मां गुरुवारी (70) अौर भाई सिद्धो को घायल कर दिया. घटना के बाद चुन्नू सोरेन […]
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र स्थित पुड़ीसिली गांव में छोटे भाई चुन्नू सोरेन ने बड़े भाई रवि सोरेन (45), उसकी पत्नी पार्वती मांझी (38), बेटा जीतेन (13), सुरेश (11) और पुरेश (9) को टांगी से काट डाला. मां गुरुवारी (70) अौर भाई सिद्धो को घायल कर दिया.
घटना के बाद चुन्नू सोरेन (30) ने शवों को जलाने की नीयत से घर में आग लगा दी और खुद एक कमरे में बैठ गया. घटना शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है. आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर दमकल के साथ पहुंची पुलिस ने पहले आग बुझायी. वहीं, चुन्नू को गिरफ्तार कर लिया.
चुन्नू सोरेन ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने जमीन संबंधी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया. दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि चुन्नू सोरेन की दिमागी हालत ठीक नहीं है. घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










