झारखंड में ऑनलाइन बिकता है चोरी का मोबाइल, Bokaro में पकड़ाये चोर गिरोह ने किया खुलासा

Published at :21 Feb 2019 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में ऑनलाइन बिकता है चोरी का मोबाइल, Bokaro में पकड़ाये चोर गिरोह ने किया खुलासा

बोकारो : साइबर क्राइम के लिए बदनाम झारखंड के मोबाइल चोरों के भी कारनामे छोटे-मोटे नहीं हैं. ये लोग मोबाइल की चोरी करते हैं और फिर से ऑनलाइन बेच देते हैं. इसका खुलासा गुरुवार को हुआ, जब बोकारो जिला की पुलिस ने एक मोबाइल चोर गिरोह को धर दबोचा. इसे भी पढ़ें : VIDEO : […]

विज्ञापन

बोकारो : साइबर क्राइम के लिए बदनाम झारखंड के मोबाइल चोरों के भी कारनामे छोटे-मोटे नहीं हैं. ये लोग मोबाइल की चोरी करते हैं और फिर से ऑनलाइन बेच देते हैं. इसका खुलासा गुरुवार को हुआ, जब बोकारो जिला की पुलिस ने एक मोबाइल चोर गिरोह को धर दबोचा.

इसे भी पढ़ें : VIDEO : मातृभाषा के लिए बांग्ला भाषियों ने पाकिस्तान से यूनेस्को तक किया संघर्ष

इसे भी पढ़ें : Fodder Scam : सुप्रीम कोर्ट से लालू प्रसाद को मिलेगी राहत!

गिरोह में शामिल सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से एक पिस्टल, 14 कारतूस और 15 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. लोगों से मोबाइल छीनने के लिए जिस बाइक का ये लोग इस्तेमाल करते थे, पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड : पुलिस के सर्च ऑपरेशन से लौटने के एक घंटे बाद ही बोकारो में नक्सलियों ने मचाया तांडव

बोकारो के एसपी पी मुरुगन ने इन मोबाइल चोरों की प्रेस के सामने पेश किया. उन्होंने बताया कि ये लोग मोबाइल छीनने के बाद उसे ऑनलाइन बेच देते थे. इससे मोबाइल भी खप जाता था और गिरोह को फोन की अच्छी-खासी कीमत भी मिल जाती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola