रांची : वाट्सएप से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Updated at : 16 Feb 2019 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  :  वाट्सएप से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

रांची : सदर थाना की पुलिस ने बरियातू-बूटी रोड स्थित पीएचइडी चौक के समीप सेसेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक युवती और दो व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवाली युवती हुगली की रहनेवाली है. वहीं एक आरोपी अफजल अंसारी कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र का और दूसरा राजा अंसारी […]

विज्ञापन

रांची : सदर थाना की पुलिस ने बरियातू-बूटी रोड स्थित पीएचइडी चौक के समीप सेसेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक युवती और दो व्यक्ति को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल जानेवाली युवती हुगली की रहनेवाली है. वहीं एक आरोपी अफजल अंसारी कोडरमा जयनगर थाना क्षेत्र का और दूसरा राजा अंसारी बरियातू पहाड़ के समीप का रहनेवाला है. अफजल वर्तमान में पीएचइडी पानी टंकी के समीप ही रहता था.

पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं. पूछताछ में युवती ने पुलिस के सामने सेक्स रैकेट चलाने की बात स्वीकार कर ली है. उसने कहा कि उसे प्रति सप्ताह 20 हजार रुपये देने का वादा कर हुगली से रांची लाया गया था. युवती को किसी के पास भेजे जाने पर हर कस्टमर से सात हजार रुपये लिये जाते थे.

पुलिस के अनुसार किसी ने फोन व वाट्सएप के जरिये सेक्स रैकेट चलाये जाने की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल लोगों को पकड़ने की योजना तैयार की. योजना के अनुसार पहले एक युवक पीएचइडी चौक के पास पहुंचा और युवती को पहुंचाने के एवज में सात हजार रुपये लिये. इसके बाद दूसरा युवक युवती को पहुंचाने के लिए साथ लेकर आया. इसके बाद पुलिस ने सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पूछताछ में सेक्स रैकेट से जुड़े होने की बात सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई की.
  • बरियातू-बूटी रोड के पीएचइडी चौक के पास से हुई गिरफ्तारी
  • 20 हजार प्रति सप्ताह देने का वादा कर हुगली से युवती को बुलाया गया था रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola