रांची में मेयर पद के लिए 11 बजे तक 5.8 प्रतिशत मतदान

Updated at : 23 Jun 2014 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में मेयर पद के लिए 11 बजे तक 5.8 प्रतिशत मतदान

14 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – 4144 मतदान कर्मी लगाये गये रांची : रांची में मेयर पद के लिए मतदान जारी है. 11 बजे तक 5.8 प्रतिशत मतदान हुआ है. सुबह से ही मतदाता अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान केंद्रों तक पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग […]

विज्ञापन

14 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

– सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

– 4144 मतदान कर्मी लगाये गये

रांची : रांची में मेयर पद के लिए मतदान जारी है. 11 बजे तक 5.8 प्रतिशत मतदान हुआ है. सुबह से ही मतदाता अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान केंद्रों तक पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा. इसके लिए रांची निगम क्षेत्र के 55 वार्डो में 901 बूथ बनाये गये हैं.

मेयर पद के लिए इस बार चुनाव मैदान में कुल 14 उम्मीदवार हैं. कुल 726352 मतदाता हैं. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 3,38397 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,87955 है. मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

निर्भीक होकर करायें मतदान

इवीएम मशीन के साथ मतदानकर्मी केंद्रों पर गये, डीसी का निर्देश

रांची : रांची नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 23 जून को है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे. रांची निगम क्षेत्र के 55 वार्डो में 901 बूथ बनाये गये हैं. चुनाव मैदान में इस बार कुल 14 उम्मीदवार हैं. रविवार को सुबह दस बजे से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मतदानकर्मियों को ब्रीफिंग के बाद इवीएम सहित अन्य मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया.

पोलिंग पार्टियां इवीएम लेकर बूथों के लिए रवाना हुई. पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को भी रवाना किया गया. मौके पर डीसी विनय कुमार चौबे, रिटर्निग ऑफिसर रविशंकर वर्मा ने पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट व पोलिंग पार्टियों को कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करायें.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

661 अति संवेदनशील व 185 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. रविवार को सुबह 10 बजे से मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मतदानकर्मियों को ब्रीफिंग के बाद इवीएम सहित अन्य मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया. पोलिंग पार्टियां इवीएम लेकर बूथों के लिए रवाना हुई. पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को भी रवाना किया गया. डीसी विनय कुमार चौबे, रिटर्निग ऑफिसर रविशंकर वर्मा ने पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट व पोलिंग पार्टियों को कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करायें. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर तत्काल उसकी सूचना जोनल मजिस्ट्रेट को दें.

4144 मतदान कर्मी लगाये गये हैं

चुनाव सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 4144 मतदान कर्मियों को चुनाव कार्य में लगाया गया है. पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सोमवार की सुबह 6.30 बजे मॉक पोल व पोल शुरू होने की सूचना अपने वरीय पदाधिकारियों को दें. मॉक पोल के वक्त प्रत्याशी के एजेंट को भी उपस्थित रहने को कहा गया है.

मतदान कर्मियों ने किया हंगामा

चुनाव सामग्रियों के वितरण के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एक ही काउंटर बनाया गया था. इसके चलते मतदानकर्मियों को काफी परेशानी हुई. मतदान सामग्री वितरण में विलंब हो रहा था. कई मतदानकर्मियों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया. अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ.

मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त

चुनाव के लिए 29 जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की है. 90 गश्ती दल मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं. अति संवेदनशील, संवेदनशील बूथों के साथ-साथ सामान्य बूथों पर भी पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं.

प्रभात खबर की अपील

वोट का अधिकार आपका सबसे कीमती हथियार है. आप इसके जरिये ही सही प्रत्याशी को चुन सकते हैं. आपका एक वोट निर्णायक हो सकता है. इसलिए सोमवार को घर से निकल कर बूथों पर जायें और अपना कीमती वोट जरूर डालें.

वोटर क्या लेकर जायें : वोटर अपने साथ निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रमाणित फोटो पहचान पत्र (वोटर आइडी कार्ड) के अलावा वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों के जरिये भी वोट डाल सकते हैं. वोट देने लिए इन प्रमाण पत्रों में से किसी एक की मूल प्रति साथ ले जायें.

अन्य पहचान भी मान्य : आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों/ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/ डाक घरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र(पैन कार्ड), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, मनरेगा जॉब कार्ड या श्रम मंत्रलय की योजनाओं द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड व फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola