चतरा में हत्या की चार वारदातों से सहमे लोग, तीन मामलों में अब तक नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन
crime scene

क्राइम सीन सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Chatra News: चतरा में हत्या की चार घटनाओं ने लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है. मृतक के परिजन न्याय के लिए थाना और पुलिस पदाधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महीने के अंदर हत्या की चार घटनाएं घटी हैं. जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लगातार हो रही इन वारदातों से आम लोग सहमे हुए हैं और रात में घर से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं. चार हत्या के मामले में पुलिस द्वारा अब तक केवल एक मामले का ही खुलासा कर पाई है. उसमें भी मुख्य अभियुक्त अब भी फरार है. तीन हत्याकांडों का खुलासा नहीं होने से मृतकों के परिजन काफी परेशान है. 

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. यही वजह है कि अब तक हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. परिजनों ने एसपी से सभी मामलो का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है.

कब-कब हुईं हत्या की घटनाएं

7 मार्च: सदर प्रखंड कार्यालय के पास बीआरसी कार्यालय के पास से पांच दिनो से लापता जयशंकर नगर सजना गांव निवासी अनिश कुमार सिंह (28) का शव मिला. उसकी हत्या कर वहां शव फेंका गया था. घटना के एक महीने बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक की पत्नी शीतल देवी के साथ-साथ परिजन लगातार एसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

13 मार्च: चतरा-सिमरिया रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास धमधम्मा गांव के पास अपराधियों ने हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी करमजीत कुमार उर्फ विकास कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए साजिशकर्ता और हथियार सप्लायर को गिरफ्तार जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य अभियुक्त सहित कई अब भी फरार है. 

23 मार्च: जवाहर नवोदय विद्यालय के पास आरूदाना जंगल में महुआ चुनने गई गीता देवी (पति शीतल यादव) की टांगी से मार कर हत्या कर दी गई थी. घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतका के पति और परिजन लगातार पुलिस पदाधिकारियों से मामले का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. 

4 अप्रैल: गंधरिया गांव के बहराकोचवा निवासी और चतरा पशु चिकित्सालय के कर्मी योगेंद्र यादव का शव तुड़ाग गांव में मिला. उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया था. उसकी दोनो आंख में तेजाब डाला गया था. इस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. 

पुलिस ने क्या कहा?

सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी मामले का छानबीन जारी है. एक-दो मामलो में संदिग्धो से पूछताछ भी की जा रही है. हत्या के मामलो का खुलासा करने में पूरी टीम लगी हुई है.

Also Read: ड्रग्स मुक्त झारखंड के लिए हाईकोर्ट का मास्टर प्लान, स्कूलों में जागरूकता और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश

Also Read: भाजपा स्थापना दिवस पर कांग्रेस का हमला, लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola