इराक से लौटे मौलाना से मिले कांग्रेस के नेता

Updated at : 23 Jun 2014 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
इराक से लौटे मौलाना से मिले कांग्रेस के नेता

इराक में झारखंड के 60 लोग फंसे हैं : शाहदेव रांची : कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने इराक से लौटे जाफरिया मसजिद मौलाना सय्यद तहजीबुल हसन से मुलाकात कर सकुशल लौटने पर शुभकामना दी. कांग्रेस नेताओं ने मौलाना तहजीबुल हसन को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बातचीत के क्रम में मौलाना […]

विज्ञापन

इराक में झारखंड के 60 लोग फंसे हैं : शाहदेव

रांची : कांग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर और लाल किशोर नाथ शाहदेव ने इराक से लौटे जाफरिया मसजिद मौलाना सय्यद तहजीबुल हसन से मुलाकात कर सकुशल लौटने पर शुभकामना दी. कांग्रेस नेताओं ने मौलाना तहजीबुल हसन को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बातचीत के क्रम में मौलाना तहजीबुल हसन ने बताया कि इराक में खौफनाक मंजर है.

इनसानियत का खून हो रहा है. केंद्र सरकार को समाधान का उपाय जल्द करना चाहिए. इधर कांग्रेस नेता श्री ठाकुर और श्री शाहदेव ने कहा कि इराक में झारखंड के 60 लोग फंसे हैं. केंद्र सरकार राहत का उपाय नहीं कर रही है. शांति बहाल करने में भारत को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए. साथ ही देश के लोगों की रक्षा की जिम्मेवारी भी निभानी चाहिए. मौके पर नजरे इमाम मौलाना मुजतबा हुसैन भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola