झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने थामा कांग्रेस का हाथ

Updated at : 29 Dec 2018 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने थामा कांग्रेस का हाथ

रांची: झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. महतो ने शनिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. खबर है कि उन्हें धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में टिकट का आश्वासन मिला है. जानकारों की मानें तो झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. महतो ने शनिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. खबर है कि उन्हें धनबाद जिले के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में टिकट का आश्वासन मिला है.

जानकारों की मानें तो झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था. इसके साथ ही आने वाले दिनों में बाघमारा सीट भाजपा के खाते में जाने की संभावना सेवह अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे.

मालूम हो कि भाजपा और जदयू में गठबंधन है और बाघमारा से भाजपा के ढुलू महतो सीटिंग विधायक हैं. ऐसे में भाजपा जलेश्वर के लिए बाघमारा सीट छोड़ नहीं सकती.

कांग्रेेस में शामिल होने के सवाल पर जलेश्वर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ढुलू ने बाघमारा में माफियाराज कायम कर रखा है. इसके खात्मे के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

जलेश्‍वर महतो को राहुल गांधी में नयी उर्जा दिख रही है और साथ ही कांग्रेस के भी बदले तेवर उन्‍हें भा रहे हैं. जलेश्‍वर महतो के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी.

खबरों के मुताबिक, बोकारो के कांग्रेस नेता निर्मल सिंह जलेश्‍वर को कांग्रेस में शामिल कराने की कड़ी बने हैं. राहुल गांधी ने जलेश्‍वर महतो को कांग्रेस में शामिल कराया. इस दौरान राहुल गांधी और जलेश्‍वर महतो के साथ कांग्रेस नेता निर्मल सिं‍ह, राजेश ठाकुर, आरपीएन सिंह मौजूद थे.

जलेशर महतो के इस फैसले से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड में बड़ा झटका लगा है. महतो झारखंड में नीतीश के खास लोगों में गिने जाते थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola