मेयर चुनाव : आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार

Updated at : 21 Jun 2014 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
मेयर चुनाव : आज शाम थमेगा चुनाव प्रचार

रांची: मेयर पद के चुनाव को लेकर 21 जून की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा. इस चुनाव में रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 7,26,352 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 3,38,397 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,87,955 है. रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 901 […]

विज्ञापन

रांची: मेयर पद के चुनाव को लेकर 21 जून की शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा. इस चुनाव में रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 7,26,352 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इनमें से महिला मतदाताओं की संख्या 3,38,397 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,87,955 है. रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 901 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. आयोग की ओर से तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं.

वार्ड नंबर-1 से 20 के लिए शशिरंजन प्रसाद सिंह, 21 से 40 वार्ड के लिए उपेंद्र नारायण उरांव व 41 से 55 वार्ड के लिए जीतवाहन उरांव को पर्यवेक्षक बनाया गया है. सारे प्रत्याशी अपनी-अपनी तरह से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. लोगों से जनसंपर्क भी किया जा रहा है. लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उसके निदान का वादा कर रहे हैं. अपने समर्थकों के साथ बैठकों का दौर भी जारी है. जो प्रत्याशी राजनीतिक दलों से समर्थित हैं, उनकी ओर से पार्टी के कार्यकर्ता प्रचार में जुटे हैं.

पोलिंग पार्टी 22 की शाम बूथ के लिए रवाना होगी

पोलिंग पार्टी 22 जून की शाम से बूथ के लिए रवाना होंगे. शाम को पहुंचने की सूचना अपने वरीय प्रभारी को देंगे. साथ ही सुबह मॉक पोल व पोल शुरू होने की सूचना देंगे. इसके बाद हर दो घंटे पर पोल की सूचना भी एसएमएस के जरिये देंगे.

कंट्रोल रूम बनाया गया

मेयर चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है. सिटी कंट्रोल रूम में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसमें सीडीपीओ व सुपरवाइजरों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. कंट्रोल रूम में 07 सीडीपीओ व 32 सुपरवाइजरों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रवीण प्रकाश व लाल सिंह कुरिल इसके वरीय प्रभार में होंगे.

ये हैं मेयर पद के प्रत्याशी

अजित उरांव, आशा लकड़ा, गगन कच्छप, गणोश लोहरा, दुर्गा मुण्डा, नवीन लकड़ा उर्फ नवीन प्रकाश लकड़ा, वर्षा गाड़ी, रमा खलखो, माइकल एक्का, लोकेश खलखो, माधुरी लकड़ा, सुनील कुजूर, सुदामा खलखो, पुष्पा कच्छप.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola