ePaper

Jharkhand News: साहिबगंज में रील बनाने के लिए पहाड़ से छलांग लगाने वाले तौसीफ की मौत, 6 घंटे बाद मिला शव

Updated at : 22 May 2024 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
sahibganj youth jumps from mountain to film reel dies

छलांग लगाता युवक और उसकी मौत की खबर सुनने के बाद उमड़ी भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand News: साहिबगंज जिले में एक युवक की उस वक्त मौत हो गई, जब उसने रील बनाने के लिए 40 फीट ऊंचे पहाड़ से छलांग लगा दी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड में रील बनाने की चाहत में पहाड़ से एक बंद पड़े खदान के गड्ढे मे भरे पानी में छलांग लगाने वाले एक युवक की मौत हो गई. मामला साहिबगंज जिले का है. बताया जा रहा है कि जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत करम पहाड़ स्थित बंद खदान में 18 वर्षीय युवक मोहम्मद तौसीफ सोमवार की शाम को तालाब में डूब गया. उसे स्थानीय गोताखोरों की मदद से तकरीबन छह घंटे के बाद रात को बाहर निकाला गया.

Jharkhand News: साहिबगंज सदर अस्पताल में मची चीख-पुकार

लोगों ने आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, युवक का शव पानी से मिलने की खबर जैसे ही मोहल्लेवालों को मिली उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. चीख-पुकार सदर अस्पताल परिसर में गूंजने लगी. मंगलवार सुबह सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने युवक के शव का पोस्टमार्टम किया. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत जिरवाबाड़ी पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

शव मिलने से मजहर टोला में पसरा सन्नाटा, छाया मातम

साहिबगंज जिले में खदान में बने गहरे तालाब में युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही मजहर टोला में सन्नाटा पसर गया. वहीं, मृतक की मां का रो-रोकर बार बार बेहोश होती. फिर अपने बेटे की पुकारती, बेटे का नाम लेकर पूछता कि मेरे अरमानों का क्या होगा. पिता रोते-रोते बोल रहे थे कि मेरे कंधे का सहारा चला गया. बूढ़ी दादी रोकर पूछ रही थी- क्यों नहाने गया था बेटा. परिजनों को रोते-बिलखते देख मुहल्लेवासी की भी आंखें नम हो गयीं.

करीब छह घंटे के बाद पानी से निकाला गया युवक का शव

युवक के डूबने की खबर पाते ही लोग उस खदान में इकट्ठा होने लग गए थे. पुलिस ने युवक को खोजने के लिए गोताखोरों का बुलाने का प्रयास तो किया लेकिन गोताखोर नहीं मिल पाए थे. मोहल्ले में रहने वाले कुछ गोताखोर की मदद ली गयी. बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे शव निकाला गया.शव को निकलने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. चिकित्सक डॉ विवेकानंद मंडल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया.

पहाड़ से छलांग लगाते युवक का वीडियो वायरल

नहाने के लिए युवक पहले भी करम पहाड़ स्थित उस बंद खदान के बने विशाल खड्डेवाला तालाब में जाया करता था. इस बात की खबर कभी परिजनों को नहीं लगी थी. सोमवार को युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया. दोस्तों ने कई वीडियो बनाए, क्योंकि युवक वीडियो शूटिंग करके रील बनाया करता था. दुर्घटना वाले दिन भी युवक ने नहाने के दौरान एक-दो वीडियो शूट किया. काफी ऊंचाई पर चढ़ने लगा.

दोस्तों के मना करने पर भी नहीं माना तौसीफ, लगा दी छलांग

वायरल वीडियो में साफ आवाज सुनाई दे रहा है कि दोस्तों ने मना किया कि मत जाओ. वह काफी ऊंची जगह है. तुम छलांग मत लगाओ. दोस्तों की बात मानने से उसने इंकार कर दिया, जबकि उसका एक दोस्त इस जगह पर वीडियो भी बना रहा था. 40 फीट ऊपर पहाड़ पर खड़े होकर उसने खाईनुमा तालाब में छलांग लगा दी. एसपी कुमार गौरव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा है कि रील व वीडियो बनाने के चक्कर में ऐसी किसी जगह पर न जाएं, जहां जान का खतरा हो.

इसे भी पढ़ें

गोड्डा : पोखर में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूबा, 2 महीने में दर्जनभर से अधिक लोगों की डूबने से मौत

तालाब में डूबकर 22 वर्षीय आदिवासी युवक की मौत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola