ePaper

Gujarat Election 2022 : मेधा पाटकर होंगी सीएम पद की उम्मीदवार ? भाजपा के दावे पर आयी 'आप' की प्रतिक्रिया

Updated at : 08 Sep 2022 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Election 2022 : मेधा पाटकर होंगी सीएम पद की उम्मीदवार ? भाजपा के दावे पर आयी 'आप' की प्रतिक्रिया

Gujarat Election 2022 : सी. आर. पाटिल ने ने पाटेकर को ‘शहरी नक्सली' और ‘‘कट्टर गुजरात विरोधी'' बताया दिया है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी राज्य के अगामी विधान सभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस साल होने वाले चुनाव के पहले जुबानी जंग तेज हो चली है. इस बार यहां कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी यानी आप भी मैदान में है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई बार प्रदेश की यात्रा कर चुके है और चुनावी वादे कर चुके हैं. कांग्रेस भी अपनी पहली लिस्ट को लेकर तैयारी कर रही है. भाजपा के गढ़ में कांग्रेस और आप पूरा जोर लगा रहे हैं. 2017 के चुनाव की बात करें तो इस साल कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था. इन सबके बीच आपको बता दें कि चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज है.

भारतीय जनता पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने कार्यकर्ता मेधा पाटकर को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसकी चर्चा होने लगी है. दरअसल सी. आर. पाटिल ने पाटेकर को ‘शहरी नक्सली’ और ‘‘कट्टर गुजरात विरोधी” बताया है. उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी राज्य के अगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने की योजना बना रही है.

Also Read: Gujarat Election 2022: क्या होगा कांग्रेस विधायकों का ? पार्टी ने टिकट के लिए मांगा ‘बायोडाटा’
सी. आर. पाटिल के दावे पर आप की प्रतिक्रिया

इधर सी. आर. पाटिल के बयान के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की प्रतिक्रिया सामने आयी है. पार्टी की ओर से उनके दावे को खारिज कर दिया गया है. ‘आप’ ने सत्तारूढ़ दल पर अफवाहें फैलाने का अरोप लगाया है. यदि आपको याद हो तो गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पिछले सप्ताह नर्मदा बचाओ आंदोलन (एनबीए) की नेता मेधा पाटकर को गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध का विरोध करने के लिए ‘शहरी नक्सल’ कहा था. यही नहीं उन्होंने दावा किया था कि उन्हें अतीत में राजनीतिक समर्थन भी मिला है.

यहां चर्चा कर दें कि मेधा पाटकर ने ‘आप’ की टिकट पर मुंबई उत्तर पूर्व सीट से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. गौर हो कि गुजरात में विधानसभा चुनाव इस साल दिसंबर में होने की संभावना है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola