Gujarat Election 2022: क्या होगा कांग्रेस विधायकों का ? पार्टी ने टिकट के लिए मांगा ‘बायोडाटा'

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Sep 2022 12:05 PM

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि जो भी टिकट लेने की इच्छा रखता है वह 12 सितंबर से पहले अपने-अपने जिला पार्टी कार्यालयों में बायोडाटा जमा करा दे.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में इस साल होने वाले चुनाव पर सबकी नजर टिकी हुई है. इस बार यहां कांग्रेस और भाजपा के अलावा आम आदमी पार्टी यानी आप भी मैदान में है. इस वजह से मुकाबला रोचक होने की संभावना है. जहां आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर अपनी तीन सूची जारी कर चुकी है. वहीं कांग्रेस इस महीने के अंत से उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी. इस बीच कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन करने में जुट गयी है. गुजरात कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों से उनका ‘बायोडाटा’ मांगा है. इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर पुराने विधायकों को क्या होगा ? तो आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से मौजूदा विधायकों को इस शर्त से छूट दी गयी है. पार्टी की मानें तो टिकट वितरण में युवा, महिलाओं और साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को प्राथमिकता देने का काम किया जाएगा.

सितंबर के अंत में उम्मीदवारों की पहली सूची

ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि कांग्रेस सितंबर के अंत में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि जो भी टिकट लेने की इच्छा रखता है वह 12 सितंबर से पहले अपने-अपने जिला पार्टी कार्यालयों में बायोडाटा जमा करा दे. मंगलवार को गुजरात इकाई की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें कुछ निर्णय लिये गये. बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार जिला इकाइयों के लिए इन बायोडाटा को 15 सितंबर से पहले पार्टी मुख्यालय में जमा कराना आवश्यक है, जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए और विचार-विमर्श शुरू कर सकती है.

Also Read: Gujarat Election 2022: मुफ्त बिजली,10 लाख नौकरियां, 500 रुपये में रसोई गैस, कांग्रेस का गुजरात से वादा
क्या होगा कांग्रेस के वर्तमान विधायकों का

गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की मानें तो प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी इन बायोडाटा की जांच के बाद संभावित उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 18 सितंबर को बैठक करेगी. इसके बाद प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों का एक पैनल पार्टी की ओर से तैयार किया जाएगा. 21, 22 और 23 सितंबर को, कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेगी. हालांकि ठाकोर की ओर से यह भी कहा गया कि कांग्रेस के मौजूदा विधायकों को कोई बायोडाटा नहीं जमा कराना. वे स्वाभाविक रूप से दोबारा चुनाव लड़ने में सक्षम हैं. कांग्रेस की ओर से युवाओं, महिलाओं और स्वच्छ छवि वालों को प्राथमिकता देगी.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 का हाल

यदि आपको याद हो तो साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पहले की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे पार्टी को बल मिला था. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 77 जबकि भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि बाद के वर्षों में कांग्रेस के कई विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola