Gujarat Election 2022: मुफ्त बिजली,10 लाख नौकरियां, 500 रुपये में रसोई गैस, कांग्रेस का गुजरात से वादा

Ahmedabad: Congress leader Rahul Gandhi addresses a public meeting in Ahmedabad, Monday, Sept. 5, 2022. (PTI Photo)(PTI09_05_2022_000128B)
Gujarat Election 2022: राहुल गांधी ने मुफ्त सुविधाओं की घोषणा ऐसे वक्त की है जब कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने ‘रेवड़ी' संस्कृति को देश के लिए खतरनाक बताया था. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) भी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये और चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति की घोषणा कर चुकी है.
Gujarat Election 2022: गुजरात में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी पार्टियां यहां अब जोर दिखाने लगीं हैं. इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात पहुंचे और यहां के लोगों से कई वादे किये. आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी प्रदेश के लोगों से कई वादे कर चुके हैं. भाजपा के गढ़ में इस बार का चुनाव रोचक होने वाला है क्योंकि यहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा ‘आप’ भी चुनावी मैंदान में है.
चुनावी प्रदेश गुजरात में अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के सत्ता में आने पर गुजरात के किसानों को मुफ्त बिजली, 10 लाख नयी नौकरियां सृजित करने व 500 रुपये में एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर देने का वादा किया. राज्य में अगले तीन महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. कई मुफ्त सौगातों की घोषणा करते हुए राहुल गांधी ने आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की आपूर्ति करने, अंग्रेजी माध्यम के 3000 स्कूल बनाने और लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का भी वादा किया.
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मुफ्त सुविधाओं की घोषणा ऐसे वक्त की है जब कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रेवड़ी’ संस्कृति को देश के लिए खतरनाक बताया था. गुजरात चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) भी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये और चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति की घोषणा कर चुकी है. अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर ‘परिवर्तन संकल्प रैली’ में कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी देने का वादा किया. उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को देश के किसानों की आवाज बताते हुए गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर उनकी विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया.
Also Read: Gujarat Election 2022: मिशन गुजरात पर राहुल गांधी, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए करेंगे ये काम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस गुजरात में रोजगार के अवसर पैदा करने पर ध्यान देगी और 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी. गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी ने गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया, लेकिन उसने उन लोगों के खिलाफ काम किया, जिनके लिए पटेल जिये और मरे.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




