Viral Video : प्रचार खत्म होने में कुछ मिनट बचे, गाड़ी से उतरे सांसद संजय सिंह, दौड़ा दी बाइक

आप सांसद संजय सिंह
Viral Video : आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और सांसद संजय सिंह का वीडियो सामने आया है. इसमें वे बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं. जानें क्या है मामला
Viral Video : दिल्ली चुनाव प्रचार के अंतिम दिन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और सांसद संजय सिंह बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं. वीडियो को Prince नाम के यूजर ने सोशल मीडियो प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- दिल्ली चुनाव प्रचार का अंतिम दिन…आखिरी जनसभा किराड़ी में ! चुनाव प्रचार खत्म होने में कुछ मिनट बचे थे, लेकिन भीषण ट्रैफिक जाम के कारण सभा तक पहुंचना असंभव लग रहा था. सांसद संजय सिंह ने हार नहीं मानी! उन्होंने गाड़ी छोड़कर बाइक से रास्ता तय किया. समय रहते आप प्रत्याशी अनिल झा जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. यह संकल्प और संघर्ष ही है जो नेता को जनता के और करीब लाता है! जब इरादे मजबूत हों, तो कोई रुकावट मायने नहीं रखती❗ देखें वीडियो
दिल्ली चुनाव प्रचार का अंतिम दिन – आखिरी जनसभा किराड़ी में !
— Prince (@PrinceAAP) February 3, 2025
चुनाव प्रचार खत्म होने में कुछ मिनट बचे थे, लेकिन भीषण ट्रैफिक जाम के कारण सभा तक पहुँचना असंभव लग रहा था।
सांसद @SanjayAzadSln जी ने हार नहीं मानी! उन्होंने गाड़ी छोड़कर बाइक से रास्ता तय किया और समय रहते AAP… pic.twitter.com/xNxfitAvce
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है. इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है. मतदान के बाद 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद पता चलेगा कि यहां किसकी सरकार बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




