संकल्प को पूरा करने का समय... PHDCCI के वार्षिक सत्र में बोले अमित शाह- गहरी हुई है देश में लोकतंत्र की जड़ें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Sep 2023 12:34 PM
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जी 20 का सफल आयोजन, चंद्रयान-3 की सफलता, मिशन आदित्य एल-1 और महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना.. इन सभी घटनाओं ने देश को नई ऊर्जा से भर दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) के 118 वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कामों की काफी तारीफ की. गृह मंत्री अमित शाह भारत ने कहा कि पिछले नौ साल में देश में कई बदलाव देखे गये हैं. उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक स्थिरता, निर्णायक नीति के वर्ष रहे हैं. शाह ने कहा कि भारत पिछले 75 साल में लोकतंत्र की जड़ें गहरी करने में कामयाब रहा है. शाह ने कहा कि पिछले 75 सालों में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि देश लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में सफल रहा है.
Delhi | Our biggest achievement in the last 75 years is the nation has been successful in deepening the roots of democracy," says Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/UiTUlhTzGD
— ANI (@ANI) September 29, 2023
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जी 20 का सफल आयोजन, चंद्रयान-3 की सफलता, मिशन आदित्य एल-1 और महिला आरक्षण विधेयक का पारित होना.. इन सभी घटनाओं ने देश को नई ऊर्जा से भर दिया है. शाह ने कहा कि देश ने 75 साल का सफर पूरा कर लिया है और बीते दिनों 75 वर्षों में हमने हर क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. हमने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित किया है.
#WATCH | "G20, the success of Chandrayaan-3, Mission Aditya L-1 and the passing of the Women's Reservation Bill, all these events have filled the country with new energy… The country has completed the journey of 75 years and in the past 75 years, we have made several… pic.twitter.com/QftWt6zrPT
— ANI (@ANI) September 29, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा कि यह 25 साल संकल्प लेने का और संकल्प को पूरा करने का समय है. उन्होंने कहा कि हम ऐसा देश चाहते हैं जिसका सपना प्रधानमंत्री मोदी ने हमें दिखाया है. शाह ने कहा कि देश जब आजादी की शताब्दी मना रहा हो तब ऐसा कोई भी क्षेत्र न हो जहां भारत नंबर 1 न हो. उन्होंने कहा कि हम यह सपना इसलिए भी देख सकते हैं क्योंकि हमारा देश सबसे ज्यादा युवाओं का देश है. सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हमारा है. इस दौरान शाह ने यह भी कहा कि वो राइजिंग इंडिया थीम चुनने के लिए पूरी टीम को बधाई देते हैं. यही समय है, सही समय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










